बहराइच, मार्च 25 -- बहराइच, संवाददाता। एक सप्ताह पूर्व नशे में धुत्त युवको ने दो मड़हों में आगजनी की थी। इस मामले में पुलिस ने तहकीकात के बाद एफआईआर दर्ज की है। मोतीपुर थाने के गुलहरिया जगतापुर गांव में 19 मार्च को रात में लगभग 11:30 बजे नशे की हालत में बाबू राम, लवकुश, पंकज आपस में मारपीट कर रहे थे। जगदीश पुत्र मंहगू, बाबूराम, रमेश का मड़हा फूंक डाला था। इन तीनो पीड़ितों का काफी नुकसान हुआ था। जगदीश ने इस मामले में थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने तीन को नामजद कर एफआईआर दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...