आगजनी के बाद जीएमडीए का कमांड सेंटर रात को शुरू हुआ
गुड़गांव, मई 13 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। आगजनी की घटना के बाद मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे जीएमडीए का इंटीग्रेटिड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) शुरू हुआ। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस कर्मियों ने चौक चौराहों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यातायात का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों के चालान करना शुरू कर दिया। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे जीएमडीए की सात मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर आईसीसीसी में आग लग गई थी। यह आग एक एयरकंडीशंड में लगी थी। आग लगने के बाद धुआं फैल गया था। किसी तरह के बड़े हादसे के डर से कार्यालय को खाली करवाया गया था। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया था।जीएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य गेट के सामने फुटपाथ बना हुआ है। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.