चंदौली, अप्रैल 24 -- बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस टीम ने आगजनी और मारपीट की घटना में शामिल पांच अभियुक्तों को लेवा तिराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।बबुरी थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बीते 22 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा ग्राम में पुराने विवाद को लेकर अभियुक्तों ने आवेदक के घर को घेरकर उसकी मड़ई में आग लगा दी। साथ ही जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से सिर पर हमला किया। इस संबंध में मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर घटना में संलिप्त भुड़कुड़ा ग्राम निवासी सुनील, अजीत, सुजीत, मिट्ठू उर्फ रितेश ओर घुरे लेवा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। टीम में प्रभारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.