गिरडीह, मई 14 -- बिरनी। प्रखंड के शाखाबरा पंचायत अंतर्गत गरायंडीह में बीते दिनों सीओ के अतिक्रमण मुक्त करने के बाद आवेदक परिवार के साथ हुए मारपीट एवं आगजनी मामले में पीड़ित परिवार ने भरकट्टा ओपी में 17 नामजद लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवाया था परंतु अबतक सिर्फ एक व्यक्ति भुनेश्वर वर्मा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस सुस्त हो गई है। पीड़ित परिवार ने एसपी को आवेदन देकर मामले में मुख्य आरोपी एवं अन्य लोगों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। जानकारी देते हुए सहदेव महतो ने बताया कि मारपीट एवं आगजनी में मुख्य आरोपी संतोष वर्मा, कामदेव वर्मा एवं भोला वर्मा खुलेआम गांव में घूम रहा है और धमकी देता है कि उस दिन तो बच गया इस बार जान मार देगें। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से परिवार में डर बना हुआ है जिस वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं।ज्ञात हो कि गरायांडीह ग...