बदायूं, जून 4 -- बदायूं।नाली के पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद के बाद एक परिवार के घर में घुसकर आगजनी, छेड़छाड़, मारपीट, गाली-गलौज, चोरी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर नौ नामजद व छह-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि झोपड़ी में आग लगाने के साथ महिलाओं से मारपीट और छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने न्यायिक मजिस्ट्रेट बिसौली के न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 15 मई 2026 की सुबह बीच नाली के पानी की निकासी को लेकर गांव के लल्लू पुत्र एकराम, चेतन पुत्र रोशन, पंकज पुत्र लालाराम, लखपत पुत्र रमेश, प्रदीप पुत्र मंगली, नेत्रपाल पुत्र सुरेश, ताराचंद पुत्र प्रेमपाल, गण...