नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- पंजाब कब जाएंगे? वहां क्यों नहीं जाते? आम आदमी पार्टी शासित राज्य के स्कूल क्यों नहीं दिखाते? इस तरह के उठाए जा रहे सवालों को शांत करने के लिए आखिरकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की टीम पंजाब पहुंची, लेकिन इस बार उनका अंदाज कुछ अलग दिखा। सीजेपी ने लुधियाना के तीन स्कूलों का दौरा करने के बाद एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो कमियां नहीं खूबियां बताते नजर आ रहे हैं। सीजेपी के सह-संयोजक सौरभ दास और लीगल मामलों की हेड रत्ना सिंह ने स्कूलों को शानदार बताया है। सीजेपी के मुखिया अभिजीत दीपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका पूर्व में 'आप' का हिस्सा रहे हैं तो कई और पदाधिकारी भी पहले अरविंद केजरीवाल की पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं। इस वजह से भाजपा सीजेपी को 'आप' की 'बी टीम' बताती है। ऐसे में जब दीपके, रांका और दास भाजपा शासित राज्...