नई दिल्ली, मई 10 -- एक ऐसी नई प्रजाति की खोज हुई है, जिसने अपनी बदलती बनावट और अलग-अलग रूपों के कारण शोधकर्ताओं को भी हैरान कर दिया है। इस नई प्रजाति का नाम अयेयारवाडी पिट वाइपर रखा गया है, जो म्यांमार की सबसे अहम नदियों में से एक अयेयारवाडी नदी के नाम पर है। म्यांमार में वैज्ञानिकों ने सांप की यह नई प्रजाति खोज निकाली है। खास बात यह है कि यह सांप कभी एक प्रजाति जैसा दिखता है तो कभी दूसरी प्रजाति जैसा, जिससे वैज्ञानिक लंबे समय तक यह तय नहीं कर पाए कि यह वास्तव में नई प्रजाति है या दो अलग-अलग सांपों का हाइब्रिड। यह भी पढ़ें- कभी कमा रही थीं एक करोड़, एक फैसले से बदल गई दुनिया, अब साफ कर रहीं फ्लैट यह सांप ट्रिमेरेसुरस ग्रुप का हिस्सा है, जो पहले से ही अपनी जटिल पहचान के लिए जाना जाता है। वैज्ञानिकों को यह सांप म्यांमार के मध्य क्षेत्र में ...