नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी राजनीति के साथ-साथ उनकी संपत्ति भी है। राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद जहां एक ओर बयानबाजी और आरोपी प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है तो वहीं दूसरी ओर उनकी संपत्ति को लेकर भी चर्चा तेज है। चड्ढा का आरोप है कि उन्हें जनता के मुद्दे उठाने से रोका जा रहा है, जबकि पार्टी का कहना है कि वे असर मुद्दों भटक गए थे। इस घटनाक्रम के बीच उनके घोषित हलफनामों और वर्तमान अनुमानित संपत्ति के बीच का बड़ा अंतर चर्चा का विषय बना हुआ है। राघव चड्ढा की संपत्ति में पिछले कुछ सालों में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखी गई है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल हलफनामे में उन्होंने अपनी चल संपत्ति महज 16 लाख रुपए और सालाना इनकम 2.19 लाख रुपए बता...