औरंगाबाद, फरवरी 12 -- अंबा बाजार में जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है और इसके समाधान को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। प्रतिदिन सुबह से देर रात तक बाजार क्षेत्र जाम की चपेट में रहता है। अंबा चौक पर तैनात होमगार्ड के जवान यातायात सुचारु रखने का प्रयास करते हैं, लेकिन बढ़ते दबाव के सामने उनकी कोशिशें अपर्याप्त साबित हो रही हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग बिना जरूरी काम के बाजार जाने से बचने लगे हैं। आवश्यक कार्य से आने वाले लोगों को भी घंटों जाम में फंसना पड़ता है। इसका असर स्थानीय कारोबार पर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार जाम के कई कारण हैं, जिनमें एनएच-139 का संकरा होना और नवीनगर रोड पर बढ़ता अतिक्रमण प्रमुख है। जब तक एनएच-139 का चौड़ीकरण नहीं होगा और नवीनगर रोड के सड़क किनारे से अतिक्रमण नहीं हटेगा, तब तक स्थायी समाधान संभव नहीं है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.