प्रयागराज, फरवरी 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सूबेदारगंज में रेल फ्लाईओवर का काम अभी तक अधूरा है। साल बीत गया, लेकिन निर्माण पूरा नहीं हुआ। फ्लाईओवर के बन जाने से एनसीआर में चौथी लाइन शुरू हो जाएगी, जिससे न केवल 160 की रफ्तार से ट्रेनों का संचालन होगा, बल्कि ट्रेनों की लेटलतीफी भी थम जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से प्रयागराज जंक्शन से बमरौली तक चौथी लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इसी प्रोजेक्ट के तहत सूबेदारगंज में रेल फ्लाईओवर बनाने के लिए लगभग 493 करोड़ रुपये की लागत से 2023 में काम शुरू हुआ था। सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से बमरौली तक रेल फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। पहले तो इसे महाकुम्भ 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन काम ज्यादा होने से इसे दिसंबर 2025 तक पूरा करना था। तकरीबन तीन किमी लंबे इस रेल फ्लाईओवर में कुल 110 पि...