नई दिल्ली, मई 10 -- योगी सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार रविवार यानी आज होने जा रहा है। टीम योगी में छह नए चेहरे शामिल होंगे। योगी कैबिनेट का यह दूसरा विस्तार होगा। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3.30 बजे से जनभवन में होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पूर्व शनिवार शाम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों की सूची सौंपी। शपथ लेने वालों में भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय, पूजा पाल, सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान और हंसराज विश्वकर्मा के नाम शामिल हैं। जिस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होने 12 सवाल भी पूछे हैं। एक्स पर किए पोस्ट में सपा अध्यक्ष ने लिखा कि जनता ये भी पूछ रही है कि आखिरी 9 महीनों में ये मंत्री क्या कर लेंगे? जब 9 साल में ये सरकार कुछ न कर सकी। ये भी केवल वही करेंगे जो ...