मथुरा, अगस्त 25 -- सावन मास के अंतिम सोमवार को कान्हा की जन्मस्थली में प्रसिद्ध शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर होते ही भक्तों की लंबी कतारें शिव मंदिरों में लग गईं। यह भी पढ़ें- Munger News: अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़मंदिरों की सजावट मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, चंदन, पुष्प और भांग अर्पित कर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के अंतिम सोमवार को शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में रंगेश्वर, गलतेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, गोकर्णनाथ महादेव, पिपलेश्वर महादेव मंदिर आदि मंदिर परिसरों को फूलों और आकर्षक सजावटों से सजाया गया। सुबह से घंटों और शंखनाद की गूंज के बीच...