नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट 15 हजार रुपये से ज्यादा नहीं है तो हमने आपके लिए एक खास लिस्ट बनाई है। Amazon की Festival Reloaded Sale खत्म होने वाली है। ऐसे में अगर आप सस्ता स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास मौका है। इस सेल में 15,000 से कम कीमत में कई फोन मिल रहे हैं। हमने इस लिस्ट में में Lava, Redmi और realme जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन को शामिल किया है। खास बात यह है कि इस बजट में भी आपको बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी, बड़ी स्क्रीन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। Amazon की यह सेल कल 10 नवंबर तक चलेगी। आइए जानते हैं इन तीनों स्मार्टफोन की कीमत और खूबियों के बारे में। 1. Redmi A7 Pro 5G Amazon की फेस्टिवल रीलोडेड सेल में इसका 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 14,489 रुपये में बेचा जा रहा है। इस फोन की स...