नई दिल्ली, फरवरी 28 -- अगर आप स्मार्टफोन या फिर टैबलेट खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आज ही अपना पसंदीदा फोन खरीद लीजिए। ऐसा हम इसलिए रहे हैं क्योंकि भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन पहले से महंगे होने वाले हैं। हाल ही में, टिप्स्टर अभिषेक यादव ने शेयर किया था कि भारत में छह वीवो और आईकू डिवाइस की कीमतें बढ़ेंगी, और कहा गया था कि नई कीमतें 1 मार्च (यानी कल) से लागू हो जाएंगी। आज, टिप्स्टर ने शेयर किया है अगर आप अगले 2-3 महीनों में कोई भी स्मार्टफोन या टैबलेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आज ही खरीदें।सैमसंग टैबलेट भी हो रहे महंगे टिप्स्टर के मुताबिक, कल से सैमसंग टैबलेट की कीमतें बढ़ जाएंगी, जबकि OnePlus 15R और कई अन्य ब्रांड्स के फोन की कीमतों में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अभी, वनप्लस 15R देश में 47,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्...