अलीगढ़, जून 25 -- अलीगढ़। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड में राज्यमंत्री प्रतिनिधि एवं विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त होने के उपरांत पहली बार अलीगढ़ आगमन पर लोगों ने संजीव शर्मा स्टेशन पर स्वागत किया। संजीव शर्मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ईंधन संरक्षण के आह्वान का अनुसरण करते हुए रेलमार्ग से अलीगढ़ पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर लोगों ने माला पहनाकर एवं गदा भेंट कर स्वागत किया। संजीव शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व एवं उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास करेंगे। यह भी पढ़ें- युवाओं और महिलाओं को जोड़ने के लिए क्या है प्लान? डिप्टी सीएम केशव म...