प्रयागराज, मार्च 31 -- वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन विभागों के खाते में जमकर राशि आई। कलक्ट्रेट कोषागार में कुल 800 बिल लगाए गए गए, जिस पर 140 करोड़ का भुगतान किया गया। वहीं, सिविल लाइंस कोषागार में कुल 425 बिल लगाए गए, जिससे 65 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। विभागों को जारी की गई राशि से अगले वर्ष विकास के कार्य किए जाएंगे। विभागवार बात की जाए तो सबसे ज्यादा बिल शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के लगाए गए थे। कलक्ट्रेट कोषागार के मुख्य कोषाधिकारी प्रत्यूष कुमार द्विवेदी ने बताया कि इन विभागों के बिल शाम पांच बजे तक स्वीकार किए गए और रात नौ बजे इनका भुगतान किया गया। अलग-अलग विभागों के भी कुछ बिल लगाए गए हैं, लेकिन अधिक बिल शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग का था। वहीं, विभागों ने अपनी ओर से पिछले वर्ष इस्तेमाल न हो पाने वाली राशि का सरेंडर क...