जहानाबाद, मार्च 20 -- कुर्था, निज संवाददाता। रमजान के आखिरी जुम्मा के अवसर पर कुर्था प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम भाइयों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। इस दौरान बड़ी संख्या में नमाजी कुर्था बाजार पहुंचे, जहां मस्जिदों में जगह कम पड़ने के कारण कई लोगों ने सड़क पर ही नमाज अदा की। नमाज के दौरान कुर्था बाजार की मुख्य सड़कों पर भीड़ बढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क पर नमाज पढ़े जाने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित रही, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच एक एम्बुलेंस भी जाम में फंस गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। हालांकि, बाद में स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से धीरे-धीरे जाम को हटाया गया और यातायात सामान्य किया गया। प्रशासन द्वारा ऐसे अवसरों पर बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित...