बागपत, मार्च 15 -- मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के चलते रमजान के आखिरी अशरे में ईरान की खजूर की किल्लत शुरू हो गई है। बाजार से ईरानी खजूर स्टॉक की कमी के चलते तेजी से गायब हो रहा है। दरअसल, ईरान का खजूर सस्ता, मुलायम और मिठास के लिए मशहूर है, इसलिए यह लोगों की हमेशा पहली पसंद बना रहता है। रोजेदार जावेद, साबिर अली, साजिद, आसिफ, इरफान कहते हैं कि ईरानी खजूर की जगह अब सऊदी का खजूर ही लोग खरीद रहे है। इस खजूर की गुणवत्ता तो अधिक होती है, लेकिन महंगा भी पड़ता है। खजूर का बाजार तो सालभर रहता है, लेकिन रमजान के दिनों में इसकी बिक्री कई गुना बढ़ जाती है। रमजान के लिए ईरान, ओमान और सऊदी अरब से यह खूब आयातित किया जाता है। कुछ बड़े ब्रांड्स तो वहीं से आते हैं, लेकिन शेष की पैकिंग यहीं होती है। यह भी ब्रांड के नाम से बिकते हैं। ईरान की खजूर विशेषकर काले...