विकासनगर, जनवरी 3 -- नगर पंचायत सेलाकुई के वार्ड एक में हरिपुर को औद्यौगिक क्षेत्र से जोड़ने वाली सड़क का आखिरकार निर्माण शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से लगभग साढ़े पांच लाख की लागत से यहां टाइल्स की सड़क बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। सड़क निर्माण का शुभारंभ शनिवार को विधायक प्रतिनिधि व सभासद अनिल नौटियाल ने किया। इस दौरान विनोद सिद्धू, शूरवीर सिंह चौहान,रमेश पंवार, मनोज पंवार ,चंदर बिष्ट, चमन सिंह मनोगा, यशपाल कैंतूरा, राजीव, शांति प्रभा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.