श्रावस्ती, अप्रैल 28 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। श्रावस्ती जनपद के अति पिछडे जमुनहा ब्लाक के ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरंट में छात्र छात्राओं को तकनीकी शिक्षा डिग्री देने के बनवाया जा रहा राजकीय पालीटेक्निक कालेज उपेक्षा का शिकार था। वर्ष 2012 में काम शुरू कराया गया था और 2018 में काम बंद कर दिया गया था। इस मुद्दे को हिन्दुस्तान से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। आखिर सरकार ने बजट जारी करके फिर से निर्माण कराना शुरू कर दिया है। राजकीय पालिटेक्निक कालेज हरदत्तनगर गिरंट के निर्माण के लिए शासन स्तर 16 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे और काम शुरू कराया गया। लेकिन निर्माण कार्य 2018 में यह कह कर रोक दिया गया कि बजट नहीं है। इसके चलते आठ साल तक काम बंद रहा और आधा अधूरा राजकीय पालिटेक्निक कालेज लोगों को मुंह चिढ़ा रहा था। हिन्दुस्तान अखबार ने बजट न होने क...