जयपुर, दिसम्बर 12 -- जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल में बिना टेंडर के पार्किंग संचालन और उसमें करोड़ों के रेवेन्यू घोटाले का मामला अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। जांच के लिए गठित कमेटी ने पूर्व अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी को नोटिस जारी करते हुए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जवाब देने को कहा है। साथ ही तत्कालीन मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज (MOIC), नर्सिंग स्टाफ और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को भी बयान के लिए तलब किया गया है। जांच कमेटी के चेयरमैन डॉ. दीपक माथुर ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि पूर्व अधीक्षक को यह बताना होगा कि किस आधार पर बिना टेंडर के पार्किंग संचालन की अनुमति दी गई और कैसे एक व्यक्ति विशेष को महीनों तक हॉस्पिटल परिसर की मेन बिल्डिंग, धन्वंतरी ब्लॉक और ट्रॉमा सेंटर की पार्किंग का अनौपचारिक तौर पर संचालन सौंप दिया गया। जांच रिपोर्ट ...