देहरादून, जून 11 -- गोपेश्वर। हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान अलवर (राजस्थान) से आए 6 यात्रियों के दल में शामिल 35 वर्षीय गगनदीप की काजला हेलीपैड के समीप अचानक तबीयत बिगड़ गई। ऊंचाई वाले क्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी हालत खराब होने लगी। सूचना मिलते ही घांघरिया पुलिस चौकी से कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह नेगी, कांस्टेबल राहुल एवं कांस्टेबल प्रदीप तत्काल मौके पर पहुंचे। यात्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल पालकी की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घांघरिया पहुंचाया गया। उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर आगे की यात्रा के लिए घोड़े की व्यवस्था भी कराई गई। यात्री एवं उनके साथियों ने चमोली पुलिस की त्वरित सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...