पलामू, मई 17 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के शाहपुर-न्यू टाउनशिप स्थित आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने रविवार को ग्रैंड सेलिब्रेशन ऑफ एक्सीलेंस का आयोजन कर सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही संकल्प लिया कि निकट भविष्य में राज्य स्तर पर अपने स्कूल के विद्यार्थियों को श्रेष्ठ बनाने का लक्ष्य हासिल करना है। इसके लिए उसकी कार्ययोजना और अधिक चुस्त करने की दिशा में कार्य किया जाएगा जिसके माध्यम से 2026 की वार्षिक परीक्षा में 12वीं विज्ञान में सलोनी कुमारी ने 94.2 प्रतिशत, वाणिज्य में शैल्वी कुमारी ने 93 प्रतिशत और कला संकाय में तेस्विनी प्रकाश ने 97 अंक लाकर स्कूल में टॉपर बने हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधन के चेयरमैन सह पांकी क्षेत्र के विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि श्र...