नई दिल्ली, अगस्त 22 -- वह वीडियो लखनऊ में किसी ने शौकिया बनाया और देखते-देखते सोशल मीडिया में छा गया। हुआ यह कि कुछ बच्चियां अचानक अपने स्कूल से निकलीं और उन्होंने सड़क जाम कर दी। उनका कोई नेता नहीं था। इस धरने का कोई संयोजक या प्रायोजक नहीं था। वे बस निकल पड़ी थीं। उनकी शिकायत थी कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित उनके स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं, वे कैसे पढ़ें? वे जिस तार्किक ढंग से वहां पहुंचे अधिकारियों और अध्यापकों से जूझ रही थीं, वह आश्चर्यजनक था। उन्हें इस बात की परवाह नहीं थी कि चारों ओर भयंकर जाम लग चुका है। वे वहां मौजूद पुलिस, भीड़ और अधिकारियों के प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष दबाव से भी बेखौफ थीं। वे बस अपनी पीड़ा उन लोगों तक पहुंचाना चाहती थीं, जिन पर इन चिरागों को मशाल बनाने की जिम्मेदारी है। मामला लखनऊ का था, इसलिए योगी आदित्यना...