प्रयागराज, मई 10 -- लोकसभा में महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष (कांग्रेस-सपा) की नकारात्मक भूमिका के विरोध में भाजपा यमुनापार महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों ने रविवार को आक्रोश रैली निकाली और अशोक नगर स्थित इलाहाबाद लोकसभा के कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह के आवास का घेराव किया। हाथों में तख्तियां लेकर 'विरोधियों तुम होश में आओ', 'भारत माता की जय', 'उज्जवल रमण हाय-हाय' 'उज्जवल रमण होश में आओ' जैसे नारे लगाती महिलाओं ने विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया। नेतृत्व करते हुए मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष शोभा द्विवेदी ने कहा कि देश की आधी आबादी के अधिकारों पर राजनीति करना विपक्ष की महिला विरोधी सोच को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के आवास पर किया प्रदर्शन भाजपा जिला मीड...