बिहारशरीफ, फरवरी 16 -- आक्रोश : 8 माह से ग्रामीण आवास कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन 7 साल से स्थानांतरण भी नहीं, बढ़ी आर्थिक तंगी परिवार चलाना हुआ मुश्किल, बच्चों संग कैसे मनाएंगे होली बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला में काम कर रहे ग्रामीण आवास कर्मचारियों को आठ माह से वेतन नहीं मिला है। सात साल से स्थानांतरण भी नहीं हुआ है। घर से 60-70 किलोमीटर दूर रहने से आर्थिक तंगी बढ़ती जा रही है। घर-परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में बच्चों संग होली कैसे मनाएंगे। जबकि, बच्चों की पढ़ाई लिखाई प्रभावित होने लगी है। इससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। राज्य ग्रामीण आवास संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रमणि प्रसाद सिन्हा ने बताया कि आवास सहायक, प्रखंड लेखापाल, आवास पर्यवेक्षक लगातार सरकार की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ...