पीलीभीत, दिसम्बर 30 -- बरखेड़ा। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का पुतला फूंक कर नारेबाजी की। बांग्लादेश में हुई हिंदू युवक की निर्मल हत्या को लेकर संगठन के लोगों में काफी आक्रोश दिखाई दिया। संगठन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता पीलीभीत बीसलपुर मेन रोड पर गांधी आश्रम के निकट पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और बांग्लादेश का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बांग्लादेश में हिंदू समाज के दीपचंद दास को हिन्दू होने के कारण वहां के मुस्लिम समाज के लोगों ने जिन्दा जलाकर निर्मम हत्या कर दी। जुलूस निकला। जो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर जिला मंत्री अनिल कुमार, अनमोल भोजवाल, ललित कुमार, नगराध्यक्ष विपिन कुमार, राज कुमार, अर्जुन, आदि मौजूद र...