कुशीनगर, जून 10 -- जटहा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। यह भी पढ़ें- अवलेशपुर में गोली मारकर परचून दुकानदार की हत्या पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया लाला टोला निवासी एक 45 वर्षीय व्यक्ति की एक दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो मंगलवार की दोपहर बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जटहा-पडरौना मुख्य पर शव रख कर जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पडरौना कोतवाल ने लोगों को उचित कार्रवाई का भरोसा देकर जाम को समाप्त करा कर शव का अंतिम संस्कार कराया। इससे मुख्य मार्ग पर एक घंटा तक आवागमन बाधित रहा। इससे गाड़ियों की दोनों तरफ से लम्बी लाइनें लग गईं। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल युवक की मौत पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाममृतक की पहचान खिरकिया के लाला टोला निवासी 45 वर्षीय राजकुमार कुशवाहा सोमवार की शाम चार बजे मीट मंडी...