झांसी, जून 1 -- झांसी। बरुआसागर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचातय इटवा खुर्द में खुले देशी शराब के ठेके के विरोध में सोमवार को महिलाएं सड़क पर उतर आए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित महिलाओं ने बोर्ड तोड़ दिया। यही नहीं दुकान में रखी बड़ी मात्रा में शराब के पेटियों में आग लगा दी। उन्होंने चेतावनी दी कि यहां दारू नहीं बिकने दी गई। वर्ना हंगामा होगा। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन, वह नहीं मानीं। ग्राम पंचायत इटवाखुर्द में कमलेश देवी के नाम से देशी शराब का ठेका आवंटित हुआ है। सोमवार को जिसे देखक गांव की महिलाओं ने नाराजगी जाहिर की। बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं एकत्र हुई तो सीधे दुकान के पास पहुंची। वहां उन्होंने बाहर लगा बोर्ड तोड़ दिया। यही नहीं शराब पेटियां उठा ली। महिलाओं का कहना था कि एक तरफ मंदिर है। पास ही ही स्कूल है।...