आजमगढ़, फरवरी 22 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील मुख्यालय स्थित 33/11 पावर सब स्टेशन से सरायमीर कस्बा को बिजली आपूर्ति देने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को चेयरमैन रामाशीष बरनवाल के नेतृत्व में विद्युत पावर स्टेशन का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। कस्बा वासियों ने कहा कि फूलपुर विद्युत सब स्टेशन से सरायमीर कस्बा की बिजली आपूर्ति जोड़ी जा रही है। जिससे सब स्टेशन पर लोड बढ़ने से आए दिन हो फाल्ट से कस्बे की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वर्ष 2016 में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए फूलपुर तहसील मुख्यालय पर 33/11 विद्युत पावर सब स्टेशन की स्थापना की गई थी। लेकिन विभाग की तरफ से इस सब स्टेशन से सरायमीर कस्बा को जोड़ने की कार्य योजना तैयार की जा रही है,जो गलत है। चेयरमैन रामआशीष बरनवाल ने कहा कि हम किसी भी सूरत में फूलपुर से सरायमीर की लाइन नहीं ...