झांसी, मई 20 -- मोंठ। गांव पुलिया से बसोबई तक बन रही पक्की सड़क के निर्माण कार्य में गुणवत्ता के विहीन काम हो रहा है। यह आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी से शिकायत की है। जिसमें आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। सही मेटरियल नहीं मिलाया जा रहा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...