बहराइच, दिसम्बर 20 -- बहराइच, संवाददाता। खेत की रखवाली व देखभाल को रोजाना की तरह भोजन कर जा रहे किसान को शुक्रवार की रात आक्रामक कुत्ते ने नोंच डाला। किसान के शोर मचाने पर आस-पास के खेतों की रखवाली कर रहे लोगों ने पहुंचकर कुत्ते से किसान को छुड़ाया। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। हरदी थाने के सधवापुर गांव निवासी अमरनाथ (58) पुत्र दाताराम शुक्रवार की रात घर से भोजन कर खेत की रखवाली करने पहुंचे। जैसे ही खेत के मुहाने पर पहुंचे, अचानक एक आक्रामक कुत्ते ने उस पर हमला कर नोचने लगा। उसकी चीख पुकार सुनकर आस-पास खेतों से रखवाली कर रहे लोग दौड़े। कड़ी मशक्कत से लोगों ने लाठी डंडों से कुत्ते को भगाया। परिवारीजनों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज...