आक्रामक कुत्तों के हमले में दो बच्चे घायल
बहराइच, मई 17 -- बहराइच,संवाददाता। जिले में कुत्तों का हमला थम नहीं रहा है। 12 घंटे के अंदर रिसिया थाना क्षेत्र में कुत्तों ने दो बच्चों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल किया है। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया है। लगातार हो रहे हमले से अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वहीं कुत्तों के हमले से बचाने के लिए जिम्मेदार विभागीय अधिकारी पूरी तरह से मौन हो चुके हैं। रिसिया थाना क्षेत्र के रविदास मोहल्ला निवासी 12 वर्षीय राज कुमार पुत्र नंद किशोर शनिवार को देर शाम सब्जे लेने के लिए दुकान गया था। लौटते समय कुत्तों के झूंड ने उसे घेर कर हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे कुत्तों से बचाया।पैर में दांत लगने से घायल राजकुमार को सीएचसी ले जाया गया। जबकि दूसरी घटना गायत्री नगर के सिसइ्र सलोन में हुई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.