वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। लेखिका एवं कवयित्री आकृति विज्ञा 'अर्पण' को वनस्पति शास्त्र में पीएचडी की उपाधि रविवार को प्राप्त हुई। यूपी आटोनोमस कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में डॉ विवेक सिंह के कुशल निर्देशन में उन्होंने शोध कार्य पूरा किया।आकृति का शोध किसानों की ज्वलंत समस्या पर रहा। बायो फर्टिलाइजर के अधिक इस्तेमाल का खतरा शोध के केंद्र में है। तराई क्षेत्र में अरहर और धान के खेतों पर काम करते हुए आकृति ने प्रत्यक्ष रूप से समाज को बहुत नजदीक से समझा। देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शोध वाचन के साथ आकृति के महत्वपूर्ण शोध-पत्र भी प्रकाशित हुए। उनके कुछ शोध पत्र तथा वनस्पति विज्ञान पर केंद्रित दो पुस्तकें प्रकाशनाधीन हैं। विज्ञान में सतत् सक्रियता के लिए एक्सिलेंस अवार्ड समेत कई पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं।

हिंद...