वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी। युवा कवयित्री डॉ.आकृति विज्ञा 'अर्पण' की तीसरी पुस्तक 'सुनो बसंती' का विमोचन क आर्ट गैलरी में रविवार को हुआ। वरिष्ठ साहित्यकार पं.वागीश शुक्ल की अध्यक्षता में हुए समारोह में सुशांत शर्मा, अवधेश प्रधान, रामसुधार सिंह, प्रकाश उदय आदि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कविता संग्रह के विविध पक्षों पर विस्तार से चर्चा की। डॉ.अर्पण, आदित्य नायक और प्रीति ने संग्रह की चुनिंदा रचनाओं का पाठ किया। संयोजन शिवम, संचालन कौस्तुभ और धन्यवाद ज्ञापन प्रवीण ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...