रामगढ़, मई 20 -- रामगढ़,नगर प्रतिनिधि। आदिवासी कुड़मी समाज केंद्रीय समिति सचिव बैजनाथ महतो ने आदेश जारी कर जानकारी दी है। केंद्रीय कार्यकारिणी ने संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सांगठनिक फेरबदल किए हैं। समाज के अध्यक्ष मनोज कुमार महतो के दिशा-निर्देश पर केंद्रीय समिति के जारी आधिकारिक आदेश के तहत दिनेश महतो को प्रदेश सचिव के पद से मुक्त करते हुए, केंद्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है। उन्हें अगले आदेश तक ओडिशा राज्य का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही पूर्व में प्रदेश सह सचिव के रूप में कार्यरत शंकरलाल प्रसाद को अब झारखंड प्रदेश का सचिव नियुक्त किया गया है।संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नई जिम्मेदारियों के साथ दोनों अनुभवी सदस्य समाज की उन्नति और संगठन के विस्तार में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंग...