नई दिल्ली, अगस्त 3 -- Auqib Nabi Replaces Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया। बुमराह की जगह भारत के टेस्ट स्क्वॉड में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को शामिल किया गया। भारत को 15 अगस्त से श्रीलंका में दो टेस्ट मैच खेलने हैं लेकिन बुमराह घुटने की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए। 29 वर्षीय आकिब को टीम इंडिया में पहली बार चुना गया है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में गदर काटकर सुर्खियों बटोरीं। आकिब ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सत्र में 104 विकेट चटकाए। उन्होंने 2025-26 सीजन में 60 विकेट लेकर जम्मू-कश्मीर की पहली रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई। वह हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई इंडिया ए टीम का भी हिस्सा थे, जहां उन्होंने दो फर्स्ट क्...