बागपत, जून 1 -- चांदीनगर। चांदीनगर क्षेत्र के निरौजपुर जगंल में आकासीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फुंक गया, जिससे कई नलकूपों की आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से किसान परेशान हो चले है। उन्होंने जेई से ट्रांसफार्मर ठीक कराने की मांग की है। चांदीनगर क्षेत्र में रविवार की सुबह मौसम एकाएक बदल गया। आसमान में बादल छाने के साथ ही बिजली गड़-गड़ाने लगी। निरौजपुर जगंल में किसान रामफूल के नलकूप के पास रहे बिजली ट्रांसफार्मर पर आकासीय बिजली गिरी, जिससे ट्रांसफार्मर फुंक गया। किसान खेतों पर पहुंचे, तो ट्रांसफार्मर फुंका मिला। किसान राममेहर, तिब्बन, मिलन सिंह ने ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना तुरंत ही रटौल विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई संदीप यादव को दी। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर फुंका,पांच दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप, गांव में अंधेरा ...