जमशेदपुर, जनवरी 31 -- कदमा के रामजन्मनगर स्थित काली मंदिर रोड निवासी 20 वर्षीय आकाश हो की हत्या के मामले में शुक्रवार को एडीजे-1 की अदालत ने तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने मंगला पात्रो, जंबो भूमिज और समीर हो पर 20-20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने की स्थिति में तीनों को छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। जून 2023 की रात तीनों आरोपियों ने आकाश हो पर चापड़ से जानलेवा हमला किया और उसे मृत समझकर पानी टंकी के पास फेंक दिया था। सुबह बस्ती के लोगों ने गंभीर रूप से घायल आकाश को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां से टीएमएच ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। आकाश की मौत के बाद उसकी मां ने कदमा थाना में तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। बताया गया कि कुछ दिन पहले नशे में आकाश का समीर औ...