लखनऊ, मई 16 -- लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ जीत में तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने जश्न के अपने अनोखे तरीके से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा और उन्होंने कहा कि वह खुद को प्रेरित करने और बल्लेबाजों पर दबदबा कायम रखने के उद्देश्य से इस तरह का जश्न मनाते हैं। विकेट लेने के बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कागज का टुकड़ा निकाला, जिस पर लिखा था, ''अक्की आग लगा रहा है। आकाश जानता है कि टी20 क्रिकेट में विकेट कैसे लिए जाते हैं।'' इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और वह 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की खिताब जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। इसके बाद वह एलएसजी से जुड़ गये। यह भी पढ़ें- IPL 2026 प्लेऑफ की पहली सीट आज हो सकत...