नई दिल्ली, मार्च 6 -- आकाश मिसाइल सिस्टम बनाने वाली कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। भारत डायनामिक्स लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 1356.70 रुपये पर बंद हुए हैं। एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड के शेयरों ने कारोबार के दौरान 1375 रुपये के हाई लेवल को भी छुआ। पिछले पांच साल में भारत डायनामिक्स लिमिटेड के शेयरों में 649 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। मिनीरत्न कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। 5 साल में कंपनी के शेयरों में 649% से ज्यादा की तेजीभारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) के शेयरों में पिछले पांच साल में 649 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। डिफेंस कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड के शेयर 5 म...