नई दिल्ली, अगस्त 14 -- आकाश मिसाइल बनाने वाली कंपनी भारत डायनामिक्स को तगड़ा मुनाफा हुआ है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मिनीरत्न कंपनी भारत डायनामिक्स का मुनाफा 6 गुना से ज्यादा बढ़ा है। कंपनी को पहली तिमाही में 118.79 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में भारत डायनामिक्स को 18.35 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी के शेयर पिछले 5 साल में 627 पर्सेंट उछल गए हैं। दोगुना से ज्यादा बढ़ा है भारत डायनामिक्स का रेवेन्यूभारत डायनामिक्स (Bharat Dynamics) का रेवेन्यू चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में दोगुना से ज्यादा बढ़ गया है। पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू करीब 131 पर्सेंट बढ़कर 572 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में मिनीरत्न कंपनी भारत डायनामिक्स का रेवेन्यू 248 करोड़ रुपये था। हालांकि, तिमाही आधार ...