मुजफ्फर नगर, मार्च 31 -- नगर के बंसत विहार निवासी आकाश कुमार पाल का चयन यूपीपीएससी परीक्षा में हुआ है। 17वीं रैंक आने पर उन्हें नयाब तहसीलदार के पद पर नियुक्ति मिलेगी। उनकी इस उपलब्धि से परिवार व रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित होने पर उनके परिवार में मिठाई बांटी गई। नगर के बंसत विहार निवासी रामपाल सिंह जिला कलेक्ट्रेट में लिपिक के पद पर कार्यरत है। उनका बेटा आकाश कुमार स्कूल से ही परीक्षाओं में टापर रहा है। एसडी पब्लिक स्कूल से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले आकाश कुमार ने परिवार के साथ जिले का नाम यपीपीएससी परीक्षा में सफल होने पर रोशन किया है। आकाश की इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.