संतकबीरनगर, मार्च 16 -- धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। सवर्ण आर्मी प्रमुख सर्वेश पांडेय रविवार को बरगदवा माफी के निवासी एमबीबीएस के मृत छात्र आकाश पांडेय के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।बीते चार मार्च होली के दिन शाम को गोरखपुर में नगर पंचायत धर्मसिहवा के बरगदवा माफी निवासी आकाश पांडेय को फार्च्यूनर गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई थी। मृतक आकाश पांडेय अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था और बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र था। आकाश की मौत के बाद से परिजनों से मिलने के लिए लगातार लोग पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य द्वारा परिजनों को पांच लाख चौदह हजार रुपये तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से जिलाधिकारी संत कबीर नगर आलोक कुमार और मेहदावल विधायक अनिल कुमा...