प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज सेवा समिति की ओर से गुरुवार को महानिर्वाणी अखाड़े के पास मुगदर बारात और हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। समिति कार्यालय पर पं. पुष्पराज पांडेय की अगुवाई में समिति के अध्यक्ष तीर्थराज पांडेय व पार्षद अनुपमा पांडेय ने वैदिक तरीके से मुगदर का पूजन किया। पहलवानों को टीका लगाकर मद्रासी मुगदर को दूल्हा बनाकर बारात निकाली। बारात में शामिल आधा दर्जन से अधिक पहलवानों ने मुगदर भांजने की प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया। एक ही मुद्रा में एक हाथ से 151 बार मुगदर भांजने पर 1.51 लाख रुपये पुरस्कार राशि निर्धारित थी लेकिन इस लक्ष्य को कोई नहीं साध सका। दारागंज के आकाश निषाद ने सर्वाधिक 51 बार मुगदर भांजा। दारागंज के ही राम आशीष निषाद 11 बार तो कटरा के योगराज पांडेय दस बार मुगदर भांज सके। प्रतियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.