नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- BCCI ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय ए टीम न्यूजीलैंड की ए टीम के साथ 3 मैचों की अनौपचारिक बहुदिवसीय शृंखला खेलेगी। इस सीरीज के अधिकांश खिलाड़ी भारतीय टेस्ट टीम में सीधे एंट्री ले सकते हैं।मुकेश- आकाश की वापसी, ध्रुव जुरेल कप्तान भारत ए की 15 सदस्यीय टीम में खास बात यह है कि बिहार से ताल्लुक रखने वाले दो तेज गेंजबाजों मुकेश कुमार और आकाश दीप का भी चयन हुआ है। इन दोनों गेंदबाजों ने हाल ही में संपन्न हुई ईरानी कप ट्रॉफी में शेष भारत की टीम से खेलते हुए शानदार गेंदबाजी की और खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। आकाश दीप लंबे समय से चोट से जूझने के बाद घरेलू क्रिकेट से अपनी वापसी कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की टेस्ट ...