गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता होली की रात सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय के परिजनों से मिलने प्राचार्य और शिक्षकों का दल शनिवार को संतकबीरनगर पहुंचा। प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षकों ने छात्र के पिता को पांच लाख रुपये का ड्राफ्ट सौंपा। यह राशि एमबीबीएस छात्रों ने संकलित की है। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एमबीबीएस छात्र के परिजनों की सहायता का यह अभियान अभी भी जारी है।दरअसल एमबीबीएस 2023 बैच का छात्र आकाश पांडेय की महानगर में होली के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना से पूरे मेडिकल कॉलेज को शोक की लहर दौड़ गई थी। संतकबीरनगर स्थित परिजनों के आवास पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में प्राचार्य डॉ. जायसवाल के अलावा मेडिकल कालेज की एसआईसी डॉ कंचन श...