मुरादाबाद, जुलाई 22 -- मुरादाबाद। नीट यूजी 2026 में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया था। मुरादाबाद की छात्रा अरिमा झा ने 690/720 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 107 हासिल की और शहर की टॉपर बनीं। इस उपलब्धि पर आकाश मुरादाबाद सेंटर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया। मुरादाबाद सेंटर से प्राक्षी अग्रवाल (643 अंक), सौंदर्या राठौर (617), अंश जैन (597), आध्या टंडन (583), अभिनभ माथुर (578), तारुख उपाध्याय (578), इंसाल मोनिस (574), पायल सैनी (565), वासू गुप्ता (563) और प्रशान्त (532) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रदेश स्तर पर आकाश क...