नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़े भतीजे आकाश आनंद को झटका देने के बाद अब पार्टी में छोटे भतीजे ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी में बतौर मुख्य सेक्टर प्रभारी के पद पर एंट्री करने वाले ईशान अपने कार्यों की रिपोर्ट सीधे बसपा सुप्रीमो मायावती और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अपने पिता आनंद कुमार को करेंगे। साफ है कि उनका कद मायावती के बाद दूसरी पंक्ति के बड़े नेताओं का होगा। ईशान को उत्तर भारत में सेक्टर एक व सेक्टर दो के तहत आने वाले राज्यों का मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। मायावती ने छोटे भतीजे ईशान को दोनों सेक्टर की समीक्षा के लिए मुख्य सेक्टर प्रभारी का दायित्व सौंपने के साथ ही उन्हें सेक्टर प्रभारियों से सीधे संवाद रखने का निर्देश दिया है। ईशान अपने सेक्टर के राज्यों का दौरा करेंगे और अपने कार्य...