नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- आकाश आनंद की फिर से बसपा में वापसी हो गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़े भतीजे आकाश को फिर से नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया है। मायावती ने कहा कि काफी सोच-विचार करने के बाद पार्टी व मूवमेन्ट के हित में आकाश आनन्द को फिर बसपा का राष्ट्रीय संयोजक बनाकर पार्टी में कार्य करने का मौका दे रही हूं। उम्मीद है कि वह उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति सेे संन्यास लेने के बाद अब पार्टी में सब कुछ ठीक व सुचारू ढंग से चलेगा और पार्टी संगठन में भी बार-बार परिवर्तन नहीं करना पड़ेगा। यह काफी कुछ आकाश आनन्द पर भी निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि आकाश की वापसी के लिए ईशान आनंद व अन्य नेताओं ने अपनी सहमति दी थी।मायावती ने कहा कि आकाश आनन्द के राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...